जनपद हापुड़ (Hapur) में कोरोना (Corona) के तीन और पॉजिटिव (Positive) रोगी पाए जाने से कोरोना-19 से पीड़ित रोगियों की संख्या 6 हो गई है और अभी भी सैकड़ों संक्रमित लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। कोरोना से संक्रमित रोगियों की बढ़ती संख्या ने जिला प्रशासन की चिन्ता को बढ़ा दिया है। जनपद का प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य टीम कोरोना से संक्रमित रोगियों को खोजने में जुटी है।
इन इलाकों को किया गया सील:
कोरोना से पीड़ित तीन नए मामले हापुड़ कोतवाली के अन्तर्गत पाए गए हैं। हापुड़ के मौहल्ला मजीदपुरा गली नंबर- 9 के बाबूखां उर्फ बड़े मिया, कोटला मेवतियान के सलमान, करीमपुरा गली नंबर- 3 के बिलाल है जिनकी कोविड-19 की पॉजिटिव रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन ने उक्त मौहल्लों के ईर्द-गिर्द संक्रमण फैलने की आशंका व्यक्त की है। जिला प्रशासन ने हापुड़ नगर को नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया है। बफर जोन में गांव मुरादपुर, चित्तौली, इमटारी, रामपुर, सबली, श्यामनगर, गोयना, जसरूपनगर, असौड़ा, दौमी, जरौठी को शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त थाना हाफिजपुर के गांव सांवी को बफर जोन घोषित किया गया है। कोरोना पीड़ित बाबूखां जमात से लौटने के बाद पहले गांव सांवी गया था और फिर हापुड़ के मजीदपुरा में आकर रहने लगा।
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बफर जोन को तीन सैक्टरों में बांट कर मैजिस्ट्रेटों की तैनाती की है और नगर पालिका को सफाई व्यवस्था व सैनेटाइजेशन का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा टीम बफर जोन के गांवों में न कोई आ सकता है और न जा सकता है।



























