शीरे के अवैध कारोबार पर हापुड़ का व्यापारी गिरफ्तार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): आबकारी विभाग की एक टीम ने हापुड के एक शीरा व्यापारी के ठिकाने पर छापामार कर शीरे के अवैध कारोबार का भंडाफोड किया है। आबकारी टीम ने मौके से कारोबारी को दबोच लिया और मौके से भारी मात्रा में शीरा बरामद किया है तथा शीरे के भंडारण स्थल को सील कर दिया है।
एक सूचना पर हिमांशु कर्दम आबकारी निरीक्षक हिमांशु कर्दम क्षेत्र-1 ने आबकारी टीम के साथ अवैध रूप से शीरे का भंडारण व व्यापार कर रहे हापुड के व्यापारी मोहित शीरे वाले को गिरफ़्तार कर उसके विरुद्ध शीरा नियंत्रण अधिनियम व भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा थाना हापुड़ नगर कोतवाली में सौंपा गया।टीम ने मौके से शीरे के दो कच्चे पिट में पायी गई कुल मात्रा लगभग 240 क्विंटल बतायी गई जिसे खंडसारी का शीरा बताया गया जिसका नमूना सील मुहर कर जाँच हेतु क्षेत्रीय आबकारी प्रयोगशाला मेरठ भेजा गया व साथ ही दोनों कच्चे पिट को जैसा है वैसे ही वहीं पर सील किया गया। जाँचोपरांत प्रयोगशाला द्वारा यह शीरा चीनी मिल का होना बताया गया जिसके बाद संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया।
आपको बता दें कि हाल ही में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने हापुड़ के पक्का बाग पर स्थित नारायणगंज में मोहित शीरे वाले द्वारा किए गए अवैध निर्माण को भी सील किया था। वहीं आबकारी विभाग ने मोहित शीरे वाले के अवैध गोदाम पर शिकंजा कस उस पर सील लगाई थी। अब आबकारी विभाग ने मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700
































