VIDEO: हापुड़: ऐसी में बैठे अफसरों को नहीं दिखते एफसीआई के खुले खत्ते










हापुड़: ऐसी में बैठे अफसरों को नहीं दिखते एफसीआई के खुले खत्ते

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज में एफसीआई के खुले खत्ते इन दिनों हादसे का कारण बन रहे हैं जहां आए दिन गौवंश और अन्य जानवर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद यहां गिरने वालों को बाहर निकाला जा रहा है। आपको बता दें कि बच्चे भी यहां शाम के समय खेलते हैं जिससे उनकी जान पर भी हादसे का डर मंडरा रहा है। रामगंज में स्थित एफसीआई के खुले खत्तों पर किसी अधिकारी की निगाह नहीं है। ऐसा नहीं हो सकता कि जिम्मेदारों को इन खुले खत्तों की जानकारी ना हो लेकिन अपनी जिम्मेदारी के साथ आंख मिचौली का खेल खेलने वाले अधिकारी खुद को ही धोखा दे रहे हैं। कई वर्षों से खुले पड़े इन खत्तों को अभी तक बंद नहीं किया है और ना ही कोई उचित इंतजाम किए गए हैं। ऐसी दफ्तर में बैठकर ठंडी हवा खाने वालों ने इन खत्तों को बंद करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों में भी रोष व्याप्त है। आए दिन गोवंश गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके बाद कई लोग मिलकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गौवंश को बाहर निकालते हैं लेकिन अधिकारी है कि हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। ऐसा लगता है कि लापरवाह अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि एफसीआई के खुले खत्ते अभी तक बंद क्यों नहीं हुए? अधिकारियों ने अपनी ओर से कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया? शासन को लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है। यहां एक नहीं बल्कि दर्जनों खुले खत्ते हैं लेकिन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है जिसे आम जनमानस की कोई फिक्र ही नहीं है।

 








Related Posts

पिलखुवा: युवती को खींचकर की अभद्रता, तीन पर मुकदमा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाli युवती ने तीन युवकों पर रास्ते में रोककर शमशान घाट की…

Read more

यात्रियों की सुविधा के लिए आज से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने होली पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: युवती को खींचकर की अभद्रता, तीन पर मुकदमा

पिलखुवा: युवती को खींचकर की अभद्रता, तीन पर मुकदमा

यात्रियों की सुविधा के लिए आज से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू

यात्रियों की सुविधा के लिए आज से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू

पिलखुवा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

पिलखुवा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

गौशाला के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन टूटी, अनिश्चितकालीन धरना शुरू, आत्मदाह की दी चेतावनी

गौशाला के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन टूटी, अनिश्चितकालीन धरना शुरू, आत्मदाह की दी चेतावनी

क्रेन ने गाड़ी में मारी टक्कर

क्रेन ने गाड़ी में मारी टक्कर

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जमकर पीटा

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जमकर पीटा
error: Content is protected !!