
हापुड़: जीएसटी विभाग के रिश्वतखोर स्टेनो का निलंबन तय
मेहापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रठ से आई एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को हापुड़ के जीएसटी विभाग में सहायक आयुक्त राज्य कर खंड चार के स्टेनो जयदीप को 24 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। मामले में जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने विभाग के मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी है जिसके बाद इस भ्रष्ट स्टेनो के खिलाफ निलंबन की करवाई तय है।
आपको बता दें कि ग्राम दादरी निवासी चमन सिंह ने विजिलेंस टीम से शिकायत करते हुए बताया था कि उनकी हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित सावित्री बीज भंडार के नाम से दुकान है। उन्होंने जीएसटी नंबर भी लिया हुआ है लेकिन सटेनो जयदीप उन्हें धमका रहा था जिसने 8 मई को फोन करके पीड़ित व्यापारी को अपने ऑफिस में बुलाया। 24 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। पीड़ित ने एंटी करप्शन को मामले से अवगत कराया। इसके पक्ष कार्रवाई की गई है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























