हापुड़: छात्र कर रहा बेजुबानों का उपचार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव हैदरनगर में एक छात्र इन दिनों घायल डॉग स्ट्रीट की मदद कर रहा है और उनका उपचार कर रहा है। असावेज अंसारी ने बताया कि वह ग्रेजुएशन के प्रथम वर्ष में है जो कि घायल कुत्तों का उपचार करता है। उसे बचपन से ही इन बेजुबानों से काफी ज्यादा प्रेम है। यदि किसी स्ट्रीट डॉग को चोट लग जाती है तो वह उसे अपने घर लाकर उपचार करने के बाद उसे छोड़ आता है। वह कुत्तों को प्रतिदिन नियम अनुसार खाना पानी भी देता है।
डॉग लवर असावेज अंसारी ने बताया कि वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र है जिसे कुत्तों से काफी ज्यादा लगाव है। यदि किसी कुत्ते को चोट लग जाती है तो वह तुरंत उसका उपचार करता है। छात्र के इस कदम की लगातार सराहना की जा रही है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622


























