
हापुड़: दो साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने खाट से खींचा, मुंह को नोंचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हापुड़ के मजीदपुरा में घर के आंगन में खाट पर सो रही दो साल की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्ते ने झपटता मारा। आवारा कुत्ते ने बच्ची को खाट से नीचे गिर कर उसके चेहरे को बुरी तरह नोच डाला। शोरसुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिसके बाद बच्ची को CHC लाया गया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। नवादा कला में भी दो साल की बच्ची को कुत्ते ने काट लिया।
हापुड़ के मजीदपुरा निवासी मोनू की दो साल की बेटी इकरा सोमवार की सुबह करीब 11:00 बजे अपने घर के आंगन में खाट पर सो रही थी। तभी आवारा कुत्ता घर में घुस आया जिसने इकरा को खाट से नीचे खींच लिया और उसके चेहरे को बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस दौरान बच्ची के माथे की हड्डी तक दिखने लगी। परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार कराया और मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





























