
हापुड़: 9 नवंबर को होंगे श्री सनातन धर्म सभा के चुनाव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन धर्म सभा रजिस्टर कोठी गेट हापुड़ की प्रबंध समिति के लिए चुनाव 9 नवंबर रविवार को होंगे। प्रधान-1, उप प्रधान- 2, मंत्री- 1, उप मंत्री- 2, प्रचार मंत्री- 1, कोषाध्यक्ष- 1, लेखा निरीक्षक- 1, प्रबंध समिति सदस्यों- 15 पदों पर चुनाव होंगे जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। यह चुनाव श्री सनातन धर्म सभा कोठी गेट हापुड़ में ही संपन्न होंगे। 27 अक्टूबर को चुनाव कराने के लिए मतदाता/ साधारण सदस्यों की प्रमाणित प्रति अंतिम सूची को सभा भवन में चस्पा किया जाएगा। 28 अक्टूबर को सदस्यों की सूची पर आपत्ति, 29 अक्टूबर को अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन, नामांकन के लिए नामांकन फार्म का वितरण, 30 अक्टूबर को नामांकन फार्म जमा करने की तिथि, 31 अक्टूबर को नामांकन फार्म की आपत्ति की तिथि, नामांकन फार्म की जांच भी 31 अक्टूबर को होगी, 1 नवंबर को नामांकन फार्म वापसी की तिथि, 9 नवंबर को मतदान होगा इसके पश्चात शाम 4:00 बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव अधिकारी विजय कुमार गर्ग ने बताया कि मतदान के लिए पहचान पत्र अनिवार्य होगा।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601























