हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत मौहल्ला शिव चरन पुरा में एक मकान की छत गिरने से गृहणी व पुत्रवधु सहित 7 लोग घायल हो गए जिनमें गृहस्वामी की बड़ी बेटी की हालत गम्भीर बनी है। पीड़ित परिवार ने एक धर्मशाला में शरल ली है।
हापुड़ के मिनाक्षी रोड पर स्थित शिवचरन पुरा में हरिद्वारी सैनी 30 गज के जीर्ण-शीर्ण मकान में गत 40 वर्ष से परिवार के साथ रह रहे है। वर्षा के कारण मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। गुरुवार की रात को परिवार को लोग खाना खा कर बैठे हुए आपस में बातचीत कर रहे थे कि मकान की छत भर-भरा कर आ गिरी और परिवार जन मलबे मे दब गए। चीख-पकार सुनकर पड़ोसियों ने घायलों को मलबे से निकाला और उपचार हेतु अस्पताल भेजा।
इस हादसे में गृहस्वामी की बेटी हेमवती, तनु, लता तथा पत्नी रेखा व पुत्रवधू कविता व दो बालक घायल हो गए। घायलों में हेमवती की हालत गम्भीर है। परिवार के लोगों ने इस हादसे के बाद एक धर्मशाला मे शरण ली है।























