
हापुड़: लेक्चरर की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में एग्रीकल्चर विभाग के लेक्चरर 55 वर्षीय रविंद्र चौधरी पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी उत्तरी घाटियान मुजफ्फरनगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लेक्चरर की लाश जमीन पर पड़ी थी। सूचना मिलने पर हापुड़ पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
बता दें मामला शुक्रवार का है जब हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में आए लोगों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो देखा अंदर एक लाश पड़ी है जो रविंद्र चौधरी की थी जिसके बाद सभी के होश उड़ गए। एसएसके इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल प्रभु दयाल जयंत ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस और फॉरेनसिक की टीम मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया है।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL
NH-09, Delhi Hapur Road, Pilkhuwa, Hapur
Admission Open for classes Nursery to 9th and 11th for Academic Session 2026-27
Contact us on email- contactus@vibgyorschool.net
Contact No. 09027474537, 0122-2321162
Http://www.instagram.com/vibgyorintl






























