
👁 44 views Views
हापुड़: मिल्क केक में मिलावट की शिकायत पर लिया था नमूना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर अन्नपूर्णा स्वीट्स पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच कर निरीक्षण किया और मिल्क केक का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला भेज दिया। रिपोर्ट आने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य निरीक्षक आरपी गुप्ता व शहरीश सादात हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित अन्नपूर्णा स्वीट्स पहुंचे जहां उन्होंने दुकान का निरीक्षण किया। साफ-सफाई को परखा। उन्होंने कहा कि मिल्क केक में मिलावट की शिकायत पर नमूना लिया गया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























