हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपनी शादी का कार्ड बांटने मेरठ पहुंचे हापुड़ के गांव काठीखेड़ा निवासी आदित्य को मेरठ के तेजगढ़ी के पास कुछ दबंगों ने जमकर पीटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस से भी आरोपी भिड़ गए और युवक को गिरा-गिरा कर पीटा। पुलिस ने मौके से आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जबकि एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा।

आपको बता दें कि आदित्य अपने दोस्तों के साथ मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र की गढ़ रोड पर अपनी शादी का कार्ड बांटने आया था। आदित्य के साथ उसके दोस्त हिमांशु और जयशंकर महिंद्रा के यू वी हंड्रेड में सवार थे। तेजगढ़ी के पास पीछे से आई स्विफ्ट कार ने आदित्य की गाड़ी में टक्कर मार दी और ओवर टेक कर गाड़ी को रोककर ड्राइविंग सीट पर बैठे आदित्य को निकाल कर गिरा गिरा कर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया जबकि एक मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























