हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के रहने वाले 25 वर्षीय शाहरुख की गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम क्षेत्र के रईसपुर गांव में सोमवार की रात उसके दोस्त ने शराब के नशे में पत्थर से वारकर हत्या कर दी और शव गांव के कब्रिस्तान में फेंक कर फरार हो गया जब स्थानीय लोगों ने शव देखा तो पुलिस के मामले से अवगत कराया।
मूल रूप से हापुड़ के रहने वाले शाहरुख के परिजनों ने बताया कि वह अपनी मां और बहन के साथ ननिहाल में गाजियाबाद में रहता था जो कि पीओपी का काम करता था। शाहरुख की बहन फरीदा ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह 10:00 बजे शाहरुख घर से चला गया था। देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया जो बंद था। मंगलवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि शाहरुख का शव गांव में ही कब्रिस्तान में पड़ा हुआ है जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसके दोस्तों पर शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540






















