हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली जिससे जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बारिश से अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह गया जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास बना रहा। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली।अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री रहने की उम्मीद है।
बता दें कि हापुड़, बाबूगढ़, पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना आदि क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ आई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली जिसके बाद सभी ने राहत महसूस की है।
गौशाला के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन टूटी, अनिश्चितकालीन धरना शुरू, आत्मदाह की दी चेतावनी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक के गांव भरना में स्थित गौशाला के ऊपर से हाई टेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। गुरुवार को…
Read more
























