
👁 14 views Views
हापुड़: त्यागी नगर में बंदरों का जबरदस्त आतंक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के त्यागी नगर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि सड़कों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोगों ने मामले में विभाग से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
आपको बता दे कि मोहल्ला त्यागी नगर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सिर्फ त्यागी नगर ही नहीं बल्कि जनपद क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी बंदर खूंखार हो रहे हैं जो आने जाने वाले लोगों पर हमला कर रहे हैं। सड़कों पर आवारा कुत्ते और बंदरों को देख लोगों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है जिन्होंने मामले में अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की अपील की है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



















