
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि एक सेंट्रो गाड़ी ओवरलोड लदी हुई है। ऊपर और पीछे काफी सामान लटका और रखा हुआ है। ऐसा करना हादसे को दावत देना है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको लेकर तरह-तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। आप ही सोचिए की स्पीड ब्रेकर से गुजरते समय यदि इस गाड़ी के ऊपर रखा सामान सड़क पर गिर जाए तो बड़ा हादसा भी हो सकता है।
प्राइवेट नंबर की गाड़ी पर लगा करियर भी सवालों के कटघरे में है। यह गाड़ी हापुड़ के कई चेक पोस्ट से होकर गुजरी लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि इस तरह का यातायात जानलेवा साबित हो सकता है। गाड़ी को ओवरलोड कर लेना जान जोखिम में डालना है। आने जाने वाले वाहन चालक भी खतरे की चपेट में आ सकते हैं। इस तरह के यातायात पर लोगों ने उचित कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















