
हापुड़,सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com):रक्षाबंधन से एक दिन पहले हापुड़ की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को संभाला। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में हूंटर बजाती हुई दिखाई दीजिसके बाद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को मौके से रवाना किया।























