हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित श्री गंगा मंदिर में सावन के पांचवें सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करने के पश्चात उनका विशेष श्रृंगार किया गया जहां भक्तों ने भगवान भोले के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जिन्होंने प्रसाद पाया।
प्राचीन श्री गंगा मंदिर के मुख्य पुजारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि सावन के पांचवे सोमवार और अधिक मास के चलते मंदिर परिसर में प्रसादी का आयोजन किया गया जहां हापुड़ व देहात के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपनी आस्था का परिचय दिया। सोमवार को भगवान भोले का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करने वालों की होड़ लगी रही। फूलों के साथ-साथ भगवान शिव को विशेष पोशाक पहनाई गई और मंदिर को सजाया गया। भगवान को विशेष भोग लगाए गया जिसके पश्चात प्रसादी आयोजित की गई।




























