हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद मेरठ में मेरठ जोन की 4 नवंबर 2022 से 6 नवंबर तक 65 वीं वार्षिक अंतर्जनपदीय वैज्ञानिक अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता 2022 आयोजित की गई जिसमें मेरठ जोन के सभी जनपदों की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। पुलिस अधीक्षक हापुड द्वारा उक्त प्रतियोगिता हेतु टीम गठित कर प्रतियोगिता के लिए भली-भांति मार्गदर्शन कर रवाना किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन से हापुड़ पुलिस की टीम द्वारा पूर्ण उत्साह से प्रतियोगिता साक्ष्यों की लोकेशन पैकिंग, अंगुल चिन्ह, निरीक्षण घटनास्थल पर प्रोफेशनल फोटोग्राफी में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं दो गोल्ड में 2 सिल्वर मेडल प्राप्त किए।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अवधेश कुमार माहुर टीम कैप्टन जनपद हापुड़ गोल्ड मेडल, उप निरीक्षक रंजीत सिंह जनपद हापुड़ सिल्वर मेडल, उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार टीम कोच जनपद हापुड़, हेड कॉन्स्टेबल 584 राजकुमार जनपद हापुड़ गोल्ड मेडल, 435 चीनू जनपद हापुड़ सिल्वर मेडल जीते।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद हापुड़ पुलिस की टीम प्रदत गोल्ड, सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तथा उत्साहवर्धन हेतु 5500 रुपए नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























