👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के वार्ड नंबर 5 के हालात इन दिनों बदहाल अवस्था में है। यहां टूटी सड़क, जलभराव आदि की समस्याओं से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात देखकर तो ऐसा लगता है कि सड़क ही गायब हो गई है। लोगों का कहना है कि उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। बदहाली का हाल इस कदर है कि हैंडपंप भी यहां जमीन में समा चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
हापुड़ के वार्ड नंबर-5 के लोग कई परेशानियों से घिरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र का जरा भी विकास नहीं हुआ है। ऐसे में आप सोचिए कि चुनाव में किए गए वादों के हालात क्या है?






















