
👁 0 views Views
हापुड़: अयोध्यापुरी में जलभराव से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अयोध्यापुरी में स्थित अशोक पाठशाला के सामने जलभराव की स्थिति बनी रहती है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। यहां गंदा पानी आने से लोगों को मजबूरन बीमारियों के बीच रहना पड़ रहा है। क्षेत्र वासियों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इलाके में जलभराव होने की वजह से काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। सड़क लगातार बदहाल होती जा रही है और लोगों को मजबूरन बदबू व बीमारियों के बीच रहना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि शीघ्र से शीघ्र इस समस्या का समाधान किया जाए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























