
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की शाम मेरठ गेट चौकी क्षेत्र में एक भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। खाली प्लॉट में मिला भ्रूण तीन माह का बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
मामला मंगलवार की शाम का है जब हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर स्थित पुस्तकालय के पास खाली पड़े प्लॉट में भ्रूण पड़ा देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना पाकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
























