
👁 2 views Views
हापुड़, सीमन / अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड़ पर स्थित नवीन मंडी में सोमवार की रात तीन दुकानों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। नौ दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन एक बार फिर मंगलवार की देर शाम आग भड़कने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई।
ज्ञात हो कि हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन सब्जी मंडी में तीन दुकानों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिसके बाद कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया गया लेकिन मंगलवार की देर शाम एक बार फिर आग भड़क गई जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कट्टों में चिंगारी भड़की जिससे आग लगी है।






















