
हापुड़: झुग्गियों व झाड़ियों में आग लगने से हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित रोडबेज़ बस अड्डे के सामने झुग्गियों व झाड़ियां में आग लग गई जिससे हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। घटना से जुड़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार का है जब झुग्गी के पीछे झाड़ियों में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। झाड़ियों में आग लगने से क्षेत्र में जहरीली हवा चारों ओर फैल गई जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों को जहरीली हवा में सांस लेना पड़ा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























