👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती मंगलवार को पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय में हाजिर हुए। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम न्यायाधीश सोनाली रत्ना की अदालत में विधायक विजयपाल आढ़ती समेत आठ पेश हुए। सुरक्षा के चलते हापुड़ कोतवाली पुलिस मौके पर तैनात रही।

आम नागरिक की तरह अदालत में पेश हुए विधायक विजयपाल आढ़ती को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। आपको बता दें कि विधायक विजयपाल आढ़ती के खिलाफ साल 2017 में हापुड़ देहात थाने में दो, हापुड़ कोतवाली में एक तथा वर्ष 2022 में हापुड़ देहात थाने में एक मुकदमा दर्ज हुआ था।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




















