
हापुड़: फ्लाईओवर पर ट्रक खराब होने के कारण लगा लंबा जाम
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर बुधवार को एक ट्रक किसी कारण खराब हो गया जिसके कारण लंबा लग गया। इस दौरान वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने हालातों को काबू में किया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को एक ट्रक जैसे ही मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचा तो वह अचानक खराब हो गया जिसके बाद खराब ट्रक के पीछे खड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसमें स्कूली वाहन, दफ्तर जा रहे लोग, दुकानदार राहगीर सभी फंस गए। धीरे-धीरे वाहनों की कतार बढ़ती चली गई जिसके कारण करीब 1 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने हालातों को संभाला।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926























