
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के चमरी में चोरों ने सोमवार को एक बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाया और 20 लाख की चोरी को अंजाम दिया। घर पहुंचे परिजनों ने जब बिखरा सामान देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल चोर करीब 18 लाख रुपए के गहने समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए हैं। परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हापुड़ में चोरों के होंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने सोमवार को एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। चमरी निवासी निजामुद्दीन सैफी ने बताया कि वह एक शादी में गए थे जबकि उनकी पत्नी एक मौत में गई हुई थी जिसका चोरों ने फायदा उठाया और घर में घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। चोरों ने आभूषण, कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























