
ईंट महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय गोयल का सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला हापुड़ ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गोयल के अखिल भारतीय ईंट व टाइल निर्माता महासंघ के चैयरमेन चुने जाने पर जिला हापुड़ ईंट निर्माता समिति के द्वारा मनोहर रिजेन्सी में स्वागत समारोह का आयोजन। किया गया। जिसकी अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के०पी० सिंह ने तथा संचालन हापुड़ के मन्त्री प्रदीप गुप्ता ने किया। समारोह में उपस्थित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्ष व मन्त्रियों द्वारा विजय कुमार गोयल को माला पहनाकर व शॉल पहनाकर मैमेन्टों द्वारा स्वागत किया गया तथा सभी लोगों ने विजय कुमार गोयल के चैयरमेन चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी। मीटिंग में भट्टों की समस्याओं पर भी विचार रखे गये। प्रदेश में खनन की समस्या व जीएसटी की दर कम करने व जिग जैग भटटे बनाने के लिए एक वर्ष का समय बढ़ाने के लिये सभी वक्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी, जिस पर यह तय हुआ कि सरकार से वार्ता करके इसका समाधान कराया जायेगा।

समारोह में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामन्त्री भूपेन्द्र मलिक, कोषाध्यक्ष जयकरन गुप्ता, गाजियाबाद के अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष एवं आल इण्डिया के निर्वाचित अध्यक्ष ओमवीर भाटी व आल इण्डिया के कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन गुप्ता, आल इण्डिया के पूर्व मन्त्री रविन्द्र तेवतिया, बुलन्दशहर के अध्यक्ष वीरसिंह, महामन्त्री अनिल अग्रवाल, बागपत के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, विनोद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सम्भल के अध्यक्ष मुकेश सिंहल, अमरोहा के अध्यक्ष सरदार गुरविन्दर सिंह, महामन्त्री हरीशवीर, मुरादाबाद के मन्त्री संजीव चौधरी, अनिल अग्रवाल, रामपुर के अध्यक्ष जाकिर हुसैन, बरेली के अध्यक्ष हाजी आफताब, बिजनौर के महामन्त्री रविन्द्र सिंह, मथुरा के अध्यक्ष सुधीर पोद्दार, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष राकेश डागर, उ०प्र० के सहमंत्री उधमसिंह, गढ़ के अध्यक्ष वियोम दादू, मन्त्री देवेन्द्र सिंह, देहपा से मास्टर नोजर, मनीष गोयल, धौलाना से राजेश प्रधान आदि सैकड़ों भट्टे वाले उपस्थित थे। बाहर से आये सभी अध्यक्ष व महामन्त्रियों का भी शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया गया।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

























