
हापुड़ के सर्राफ ने चंडी रोड पर दुकानों में खपाई ब्लैक मनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक बड़े ज्वैलरी व्यापारी ने चंडी रोड पर दो मंजिले एक व्यवसायिक भवन के निर्माण में करोड़ों रुपए के कालेधन को खपा कर सफेद किया है। बताते है कि व्यवसायी की योजना ज्वैलरी का एक बड़ा शोरुम खोलने की है।
बताते हैं कि पक्का बाग चौपला के चंडी रोड गेट के पास एक सर्राफ ने एक-एक करके दो दुकानें करीब 6 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदी थी जिन्हें सर्राफ ने जमीदोंज कर दिया और अब सर्राफ ने दो दुकानों पर एक व्यवसायिक दो मंजिला भवन बनाया है जिसमें ज्वेलरी का एक बड़ा शोरूम खोला जाएगा। व्यवसायिक भवन का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृत कराए हुए एचपीडीए के सुपरवाइजर व इंजीनियर को रिश्वत देकर किया गया है। प्राधिकरण का स्टाफ 50 हजार रुपए प्रति लेंटर के हिसाब से ऱिश्वत लेते है।
खास बात यह है की दुकानों की खरीद बेच व नव निर्माण में ब्लैक मनी को खपाया गया है और बड़े पैमाने पर स्टांप ड्यूटी, आयकर व जीएसटी की चोरी को अंजाम दिया गया है। यदि सरकार पूरे प्रकरण की जांच कराए तो सरकार को भारी राजस्व मिलेगा।
निर्माण सामग्री पर 28 प्रतिशत जीएसटी है जिसे अदा नहीं किया गया है।
बता दें कि चंडी रोड, रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, श्री नगर, पटेल नगर, राजेंद्र नगर, नई शिवपुरी आदि इलाकों में ज्वैलरी व्यापारी ही प्रोपर्टी के लिवाल है जिस कारण हापुड़ में प्रोपर्टी के दाम आसमान छू रहे है।
#आयकर
#ईडी
#उ.प्र. सरकार
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























