👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 27 से बहुजन समाज पार्टी ने मरगूब हसन को सभासद पद के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। मरगूब हसन के चुनाव कार्यालय का शुक्रवार की शाम को फीता काटकर उद्घाटन हुआ। इस दौरान लोगों ने हाथी-हाथी के नारे लगाए। आपको बता दें कि मरगूब इससे पहले वार्ड नंबर-25 के सभासद रह चुके हैं जो इस बार वार्ड नंबर-27 से हाथी के निशान के साथ बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं जिन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया।
मरगूब हसन इससे पहले हापुड़ के वार्ड नंबर 25 से सभासद थे जिनका दावा है कि उन्होंने अपने क्षेत्र में काफी विकास किया और यदि वह चुनाव में जीत हासिल करेंगे तो फिर से विकास की गंगा क्षेत्र में बहेगी।






















