
हापुड़: मंडी में सड़क पर रखकर हो रहा सब्जियों व फलों का अवैध कारोबार, राजस्व को चूना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की नवीन मंडी में अवैध रूप से सब्जियों व फलों का कारोबार हो रहा है। बिना लाइसेंस के ही कारोबार किया जा रहा है और आढ़त वसूली जा रही है जिससे राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है। सड़क पर सब्जियां व फल रखकर खरीद-फ्रॉख्त हो रही है जबकि लाइसेंस लेकर बैठे दुकानदारों ने इसका विरोध जताया है जिनका कहना है कि बिना लाइसेंस के हो रहे इस लेनदेन से उनकी आय पर असर पड़ रहा है। साथ ही शासन को भी नुकसान पहुंच रहा है। मामले में उचित कार्रवाई की जाए।
बड़ी बात तो यह है कि अधिकारियों की नाक के नीचे ही सड़क पर कारोबार होता है जो इस अवैध कारोबार को देखकर आंखें मीच लेते हैं। ऐसे में सरकार को राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। मामले में शीघ्र से शीघ्र कार्रवाई हो और अवैध कारोबार के लेनदेन पर अंकुश लगाया जाए।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























