हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब चर्बी से भरा एक टैंकर अचानक लीक होने लगा। टैंकर लीक होने के कारण सड़क पर चर्बी बिखर गई जिसकी वजह से कई वाहन सवार फिसल कर चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को रोका जिसे पुलिस हाफिजपुर थाने ले आई। सड़क पर चर्बी को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल यह चर्बी कहां से आई? इसका पता लगाया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह है टैंकर हापुड़ आ रहा था।
मंगलवार को हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर चर्बी से भरा एक टैंकर अचानक लीक हो गया जिसकी वजह से हड़कंप मच गया। टैंकर के पीछे चल रहे बाइक सवार अचानक फिसलने लगे। इसके बाद पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया और हाफिजुर थाने ले आई। मामले की जांच जारी है।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540





























