
हापुड़: गढ़ के व्यापारी को 8 लाख का झांसा देकर ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी व टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनसे पुलिस ने ₹5,000 नगद, सोने की अंगूठी, घटना में इस्तेमाल मोबाइल, दो मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों द्वारा पैसा दोगुना करने का लालच देकर लोगों को अपनी बातों में उलझाकर धोखाधड़ी कर उनसे पैसे, आभूषण वसूलकर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम रविंद्र व रिंकू पुत्रगण जयप्रकाश निवासी भीम नगर गिरधारी नगर हापुड़ देहात हापुड़, विजय उर्फ सीटू राठी पुत्र कृष्ण वीर निवासी भीमनगर हापुड़, प्रशांत पुत्र प्रहलाद निवासी गिरधारी नगर भीम नगर हापुड़ और नीरज पांचाल पुत्र सुनील पांचाल हाल निवासी शिव विहार थाना करावल नगर दिल्ली स्थायी निवासी गांव इकेड़ी थाना सरधना जनपद मेरठ हैं। पुलिस ने आरोपियों को मेरठ रोड पर स्थित ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल के पास से दबोचा है जोकि ठगी करने का प्लान बना रहे थे।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 19 अप्रैल की शाम उन्होंने सवारी का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति को आठ लाख रुपए का फायदा दिलाने का झांसा दिया। गढ़मुक्तेश्वर के जवाहर गंज मंडी निवासी व्यापारी अजय कुमार को आरोपियों ने अपने झांसे में ले लिया जहां से उन्हें मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर के पास ले गए जहां आरोपियों ने पीड़ित की जेब में रखे करीब ₹30,000, मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी ठग ली। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी आदि की मदद से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
M&M ANANTA: 3BHK + 4BHK + LUXURIOUS HOMES AT ANAND VIHAR, HAPUR: 9068082168, 9068082169


























