
हापुड़: आर्य नगर स्थित बंद मकान में लगी आग पर पाया काबू
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के आर्य नगर में स्थित बंद मकान में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब मकान से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते देख लोगों ने दमकल विभाग व पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही इस दौरान कोई जानहानी नहीं हुई।
मामला सोमवार का है जब हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सिद्धार्थ होटल के सामने वाली गली में बंद मकान की दूसरी मंज़िल पर रखें फ्रीज में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई जिसे देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद दमकल विभाग, पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बता दे कि मकान मालिक दिनेश सिंघल अपने परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर गए थे। ऐसे में दमकल विभाग की टीम ने गेट की चाबी ना मिलने से फायर सर्विस उपकरण की सहायता से गेट को फैलाकर कमरे के गेट को हटाया और जहरीले धुएं के बीच घुसकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। आग से सोफा, कपड़ा आदि सामान जल गया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























