
हापुड़: आदर्श नगर कॉलोनी स्थित मकान में लगी आग पर पाया काबू
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की आदर्श नगर कॉलोनी में मंगलवार को एक मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना पुल के पास स्थित एक रिहाइशी मकान की है, जहाँ गत्ते की नलकी बनाने का काम किया जा रहा था। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र हापुड़ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुल के पास स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में करन सिंह (पुत्र समर पाल सिंह) के मकान में नरेश कुमार (पुत्र महेंद्र सिंह) किराए पर रहते हैं। मकान के भीतर नरेश कुमार द्वारा गत्ते की नलकी (पैकिंग मटेरियल) बनाने का कार्य किया जा रहा था, जिसमें प्रक्रिया के तहत गैस सिलेंडर का प्रयोग भी हो रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर के पास संदिग्ध परिस्थितिय में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे कमरे में धुआं और लपटें फैल गईं।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















