हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उर्वरक की कालाबाजारी और मिलावटी खाद की बिक्री की सूचना पर कृषि विभाग व प्रशासन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जनपद हापुड़ में खाद व बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापामारी की गई। यह छापामारी जनपद की तीनों तहसील हापुड़, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर के 39 ठिकानों पर की गई।
जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार को हापुड़ तहसील में उन्होंने व नायब तहसीलदार ने 15 दुकानों पर छापेमारी की। जांच के बाद उर्वरक के नौ नमूने लिए। अनियमितताएं मिलने पर दो दुकानदारों को दो नोटिस जारी की और छह को चेतावनी जारी की गई। जबकि एक दुकान का लाइसैंस निलंबित कर दिया। वहीं धौलाना तहसील क्षेत्र में उपकृषि निदेशक और नायब तहसीलदार धौलाना ने 10 दुकानों पर छापेमारी करते हुए उर्वरक के पांच नमूने लिए। गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा.दिव्या मौर्या व नायब तहसीलदार ने 14 दुकानों पर छापेमारी करते हुए उर्वरक के चार नमूने लिए।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000





























