हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ बाइक व बाइक के पार्टस बरामद किए है। आरोपी जनपद हापुड़ व एनसीआर में वाहनों की चोरी कर उनके नम्बर प्लेट बदल कर तथा पार्टस निकाल कर बेच देते थे।
अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना पिलखुवा पुलिस गांव सिखैड़ा रोड पर चैकिंग कर रही थी कि दो वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए बदमाशों में थाना पिलखुवा के गांव सलाई का इकरार व थाना बाबूगढ़ के गांव भीकनपुर का आरिफ है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आठ बाइक व बाइक के पार्टस बरामद किए है। बरामद बाइकें थाना पिलखुवा, थाना सिहानी गेट तथा हापुड़ नगर से चोरी गई है। पकड़े गए बदमाश बाइकों पर नम्बर प्लेट बदल कर तथा बाइक के पार्टस करके बेच देते थे. पकड़े गए वाहन चोर शातिर बदमाश है। जिनके विरुद्ध अनेक मुकद्दे दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733






























