
हापुड़: तहसील चौराहे पर पलटी ई-रिक्शा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौराहा पर गुरुवार की रात एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। गनीमत रही किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। हादसे के दौरान दौरान यातायात पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और ई-रिक्शा चालक और उसमें सवार सवारी का हाल जाना। सवारी के सिर में मामूली रूप से चोट लगी है।
आपको बता दें कि एक ई-रिक्शा हापुड़ की दिल्ली रोड से आ रही थी जोकि बुलंदशहर रोड की ओर जा रही थी। जैसे ही ई-रिक्शा तहसील चौराहे पर पहुंची तो मोड़ते समय चालक ने ई-रिक्शा से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ई-रिक्शा सड़क पर पलट गई। ई-रिक्शा में एक सवारी सवार थी जिसके सिर में चोट आई है। हादसे के दौरान यातायात पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और ई-रिक्शा को सीधा कराया। इसके बाद ई-रिक्शा बुलंदशहर रोड की ओर चली गई।
9 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में नाईट सूट: 8191820867




























