
हापुड़: एक करोड़ की लागत से मोदीनगर रोड व बुलंदशहर रोड पर होगा नाले का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड और बुलंदशहर रोड पर नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा सीवरेज वजल निकास योजना के तहत दो नालों का निर्माण कराया जाएगा। करीब दो किलोमीटर लम्बे नालों के निर्माण पर लगभग एक करोड रुपए का खर्चा आएगा। निर्माण को लेकर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पालिका द्वारा 33.85 लाख रुपए से बुलंदशहर रोड पर ईदगाह गेट से ईदगाह की तरफ बाई और आरसीसी नाला निर्माण और 65.54 लाख रुपए से मोदीनगर रोड पर ब्रह्मपुरी पुलिया से सरस्वती शिशु मंदिर होते हुए ब्लॉक की तरफ आरसीसी नाला निर्माण कराया जाएगा। पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52






























