
हापुड़ जिला अस्पताल को मिलेंगी दस डायलिसिस मशीन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डायलिसिस कराने के लिए प्राईवेट अस्पताल में जाने से रोगियों को जल्दी हो छुटकारा मिलेगा और मात्र एक रुपए में वह डायलिसिस करा सकेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद के जिला अस्पताल को दस डायलिसिस मशीने उपलब्ध कराने की मंजूरी दी है।
दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल हापुड़ को चाल हुए पांच साल बीत चुके हैं। यहां धरि-धीरे स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाई जा रही है। अस्पताल में सबसे बड़ी पैथोलॉजी लैब हाल ही में चालू हुई है। शासन से डायलिसिस यूनिट की 10 मशीनें जिले को प्राप्त होंगी। अस्पताल में डायलिसिस यूनिट के बनने से मरीजों को राहत मिलेगी। उन्हें प्राईवेट में महंगी डायलिसिस कराने से छुटकारा मिल जायेगा। डायलिसिस के लिए दूसरे शहरों में दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। प्राईवेट अस्पतालों में मरीजों की डायलिसिस 3000 से 5000 के बीच में होती है। यहां डायलिसिस एक रुपये की पर्ची में होगी। जिलेभर के मरीजों को डायलिसिस कराने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
जिला हापुड़ के अनेक मरीज डार्यालसिस कराने के लिए नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ तक जाते हैं। मरीजों को लाभमिलना तय है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






























