👁 0 views Views
हापुड़ वासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। जनपद हापुड़ सोमवार को कोरोन मुक्त हो गया है। हापुड़ में एक्टिव केसों की संख्या 0 यानी शून्य पहुंच गई है। बता दें कि रविवार रात तक हापुड़ में कोरोना का एक एक्टिव केस था जो कि सोमवार को पूरी तरह स्वस्थ हो गया। स्वस्थ मरीज के घर लौटने के बाद जनपद हापुड़ में कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के परिश्रम से यह आंकड़ा शून्य पहुंचा है।
हापुड़ कोरोना मुक्त होने का मतलब यह नहीं कि लोग फिर से लापरवाही करें। इस दौरान लोगों को कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना होगा जिससे हापुड़ कोरोना मुक्त रहे। कोरोना मुक्त होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है हालांकि संदिग्धों की लगातार जारी रहेगी।





























