
हापुड़: गुटका उधार लेने के दौरान हुआ विवाद, मारपीट व हुई फायरिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय में दुकान पर गुटखा उधार देने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में फायरिंग भी हुई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी दरोगा रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मोहल्ला तगासराय में एक दुकान से गुटका उधार लेने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। होशियार, उसका बेटा हिमांशु व निमेष और सुधीर उर्फ़ बब्बू पुत्र शिवम व यश के बीच दुकान पर लाठी-डंडों से मारपीट कर रहे थे। तभी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से सुधीर उर्फ बब्बू के उसका दोस्त सिकंदर ने आकर होशियार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में होशियार पक्ष के लोग बाल-बाल बच गए। झगड़े में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। सिकंदर गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गया जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए होशियार, हिमांशु, सुधीर उर्फ़ बब्बू, निमेष, शिवम, यश व सिकंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























