हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास स्टेशन रोड पर रविवार की सुबह एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी जो रात के समय पेड़ के नीचे आकर अक्सर सोती थी। मृतका बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चोपला की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि एक भिक्षुक बुजुर्ग क्षेत्र में अपने बेटे के साथ यहां वहां भिक्षा मांगकर पेट भर दी थी जिसके बेटे की कुछ समय पहले ही मौत हुई थी। शनिवार की रात को पेड़ के नीचे सो रही बुजुर्ग महिला की बीमारी के कारण मौत हो गई। रविवार की सुबह अधिकारी मौके से गुजर रहे थे जिनकी नजर शव पर पड़ी। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878




























