👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभाओं में मतदान प्रक्रिया 10 फरवरी को सम्पन्न हो गई, परंतु चुनाव ड्यूटी के बाद बैंक कर्मचारियों के आराम फरमाने के कारण 11 फरवरी, शुक्रवार को बैंकों में काम-काज ठीक प्रकार शुरु नहीं हो सका।
हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित पंजाब नैशनल बैंक पर तो ताला ही लटका रहा और बैंक ग्राहक वापिस लौटते रहे। बैंक के गेट पर पर्ची टंगी थी जिस पर लिखा था कि कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी पर जाने के कारण कार्य बाधित रहेगा। बैंक को बिना किसी सूचना के बंद रख कर ग्राहकों को परेशान करने के लिए कौन जिम्मेदार है।
ये भी पढ़ेः- अवैध कालोनी में प्लाट बिक्री का नक्शा जारी
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811






























