
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर संतोष और सीमा रानी द्वारा किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। बताया जा रहा है कि यह निर्माण अवैध रूप से हो रहा था। स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कराया जा रहा था जिसे सील बंद कर कार्रवाई की गई है। इस दौरान एचपीडीए के प्रभारी प्रवर्तन राकेश सिंह तोमर, अवर अभियंता अजय कुमार सिंघल प्राधिकरण का सचल दस्ता उपस्थित रहा।
निर्मला देवी इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए करें संपर्क: 8218393381






















