हापुड़: कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कमार लल्लू की रिहाई के लिए हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर पोस्टर चस्पा किए जाने का अभियान चलाया हुआ है।
बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरे उत्तर प्रदेश में शहर-शहर, गांव-गांव पोस्टर चस्पा कर रहे हैं।
पूर्व विधायक गजराज सिंह, बदरुद्दीन क़ुरैशी महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में कांग्रेसी शहर में जगह जगह पोस्टर लगा रहे हैं और उनकी मांग है कि उन्हें रिहा किया जाए। कांग्रेसियों ने कहा कि अगर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रिहा नहीं किया गया तो धरना, प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, अल्पसंख्यक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, कांग्रेस सेवादल पश्चिमी जॉन के प्रशिक्षक एहतेशाम कुरैशी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष फुरकान राणा आदि लोग उपस्थित रहे।





























