
हापुड़: चंद्रलोक कॉलोनी के हालात खराब, लोग नाली के पानी के बीच रहने को मजबूर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित चंद्रलोक कॉलोनी के हालात बेहद खराब है। आलम यह है कि क्षेत्र वासियों को नाली के गंदे पानी के बीच रहना पड़ रहा है जिन्होंने कई बार जिम्मेदारों का ध्यान अपनी ओर खींचा लेकिन लापरवाह आंखें मूंद कर बैठे हैं जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र में विकास का दम भरने वालों की असलियत दर्शाने के लिए चंद्रलोक कॉलोनी की यह तस्वीर काफी है। हालत यह है कि यहां पर अक्सर जल भराव की स्थिति बनी रहती है। आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं जो संक्रामक बीमारियों के बीच रह रहे हैं।
यह हालत पिछले कई दिनों से बनी हुई है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चे, नौकरी व व्यापार के लिए जाने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई क्षेत्रवासी तो ऐसे हैं जिन्हें पैरों में फंगस तक की समस्या हो रही है। वह लगातार अधिकारियों को कोस रहे हैं। क्षेत्रवासियों, स्थानीय लोगों की मांग है कि अधिकारी उनकी समस्या का समाधान करें।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||

































