
हापुड़ शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल हापुड के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालो ने बताया कि दिल्ली रोड से मोदीनगर रोड व मोदीनगर रोड से मेरठ रोड तक रिंग रोड बनाने पर एचपीडीए ने सहमति व्यक्त की है।
दिसंबर माह की उद्योग बन्धु की बैठक में संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल ने हापुड़ में जाम की समस्या दूर करने के लिए दिल्ली रोड से मोदीनगर रोड ,मोदीनगर रोड से मेरठ रोड तक बाईपास बनाने के लिए मांग की थी। इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी,उपाध्यक्ष हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण, उपायुक्त उद्योग जनपद हापुड़ ने इस जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सहमति प्रदान की है और कार्य योजना तैयार की जा रही है, जिस पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जा सके।
संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल हापुड़ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तथा समस्त हापुड़ वासी इस योजना की सहमति के लिए सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601





























