हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) हापुड़ की एक सभा व होली मिलन समारोह का आयोजन शिवपुरी रेलवे रोड हापुड़ में किया गया जिसमें दवा विक्रेताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष दिनेश त्यागी ने की उन्होंने ऑनलाइन दवा व्यापार से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया और कहा कि ग़ैरकानूनी काम को केंद्र सरकार को रोकना चाहिए. महामंत्री विकास गर्ग ने संगठन को अधिक मजबूत करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि होली प्रेम, आस्था और रंगों का पर्व है. इसे सभी सदस्य मिल जुल कर मनाएं. कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने एक दूसरे को चंदन और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में विनित जिंदल, संजय त्यागी, संजय अग्रवाल, साधु सिंह अजय सोढ़ा, दीपक त्यागी, इक़बाल सिंह, प्रवीण त्यागी, राजीव डंग, गौरव गर्ग, बॉबी त्यागी, ललित जिंदल, अरुण गोयल, नीरज डाबरा, संजीव गर्ग, संजीव कुमार, राजन अग्रवाल, अरुण सचदेवा, सचिन गोयल, विकास चुग, सुशील शर्मा, इक़बाल सिंह, लईकुद्दीन, अमित शर्मा, अनिल कुमार, विपिन अग्रवाल, शिखर गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, प्रवेश कुमार, शैलेन्द्र अग्रवाल, अरुण गोयल, नवीन जैन, मेहराजुद्दीन, मनोज सूरी, रामकुमार आदि उपस्थित रहे।
चक्की के शुद्ध और ताजे आटे की FREE HOME DELIVERY: 9897726380






























