
हापुड़: दिनदहाड़े चेन स्नैचर ने व्यापारी की चेन लूटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर स्थित राजेंद्र नगर में घर के बाहर खड़े व्यापारी से दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाश द्वारा गले की चेन लूटने का मामला सामने आया है। मामले से जुड़ी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं चेन स्नेचर का खुलेआम इस तरह घटना को अंजाम देना कई सवाल खड़े करता है। हापुड़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस बदमाश को जल्द ही गिरफ्तार करेगी।

जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर निवासी सुमित नोएडा में पब्लिकेशन का कारोबार करता है जो कि 18 दिसंबर की दोपहर करीब 1 बजे खाना खाकर अपने घर के बाहर टहल रहे थे। तभी स्कूटी पर सवार हेलमेट पहने एक बदमाश उनके पास पहुंचा और चलती स्कूटी पर 30 ग्राम सोने की चेन लूट ली। इसके बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया और सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

























