👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पैतृक गांव जनपद हापुड़ के पिलखवा के शाहपुर फगौता में मंगलवार को सीबीआई की टीम पहुंची और मनीष सिसोदिया के चाचा को गाड़ी में बैठा कर खेतों पर ले गई. इस दौरान जमीन संबंधी पड़ताल की गई. मंगलवार की दोपहर करीब चार से पांच गाड़ियां गांव में पहुंची और खेतों के बारे में जानकारी हासिल की.
मंगलवार को पहुंची सीबीआई की टीम ने मनीष सिसोदिया के चाचा सोनवीर सिंह से पैतृक खेत व अन्य संपत्तियों के बारे में जानकारी की. सोनवीर सिंह ने सीबीआई को बताया कि मनीष सिसोदिया ने गांव में कोई जमीन नहीं खरीदी है. जानकारी लेकर अधिकारी वापस लौट गए.
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS























